उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के तापमान में खास बदलाव की उम्मीद नहीं - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान आंध्र प्रदेश में एक-दो जगहों पर भारी वर्षा के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।

वहीं कर्नाटक, केरल और आंतरिक तमिलनाडु में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। चेन्नई समेत तटीय तमिलनाडु में वर्षा गतिविधी में कमी आयेगी। उधर तेलंगाना, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में एक-दो जगह पर वर्षा हो सकती है। इसके अलावा उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में तापमानों में कोई खास बदलाव फिलहाल नहीं आयेगा।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटीय हिस्सों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। केरल और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में कुछ जगहों पर भारी वर्षा के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गयी। उत्तर-तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तटीय कर्नाटक पर कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना में एक -दो जगह पर हल्की बारिश हुई है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी मध्य प्रदेश पर न्यूनतम तापमानों में गिरावट आयी है। तेलंगाना, छत्तीसगढ़, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमानों में बढ़त देखी गयी।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और साथ लगे उत्तरी जम्मू-कश्मीर पर बना हुआ है। समुद्री तल पर एक ट्रफ रेखा दक्षिणी तमिलनाडु से दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश तक जा रही है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र कर्नाटक तट से लगी पूर्वी बंगाल की खाड़ी पर बना हुआ है। एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वी असम पर बना हुआ है। (शेयर मंथन, 05 दिसंबर 2018)