राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मध्यम से भारी बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान है।

राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत, विदर्भ, मराठवाड़ा और तमिलनाडु में हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें होने की उम्मीद है।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी हुई है। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वोत्तर राज्यों और केरल में बारिश और गरज के साथ बौछारें दर्ज की गयी। उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तर-पूर्वी भारत में धुंध छायी रही। देश के उत्तरी, मध्य और पूर्वी भागों में न्यूनतम तापमान बढ़े हैं।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और साथ लगे क्षेत्रों पर देखा जा सकता है। इससे प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और साथ लगे पंजाब पर देखा जा सकता है। एक ट्रफ रेखा इन प्रणालियों से मध्य प्रदेश तक जा रही है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी कर्नाटक और साथ सटे तटीय क्षेत्रों पर देखा जा सकता है। एक ट्रफ रेखा दक्षिणी महाराष्ट्र से दक्षिण-पूर्वी अरब सागर तक जा रही है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पश्चिमी असम पर देखा जा सकता है। एक विपरीत चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र ओडिशा के तट पर बना हुआ है। (शेयर मंथन, 20 फरवरी 2019)