एशियाई बाजारों में गिरावट, निक्केई 85 अंक टूटा

सोमवार को अमेरिकी बाजार में गिरावट के बाद मंगलवार को एशियाई बाजारों में भी कमजोरी देखने को मिल रही है।

भारतीय समय के मुताबिक 8.32 बजे जापान का बाजार निक्केई (Nikkei) 85.23 अंक या 0.45% की कमजोरी के साथ 18,891.48 के स्तर पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) सपाट लाल निशान पर है। चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में सपाट 3,156.72 पर कारोबार हो रहे हैं। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) की 0.45% की बढ़त दिखा रहा है। दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (Kospi) 0.12% नीचे लाल निशान पर है। इसके अलावा ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) सपाट लाल निशान पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 07 फरवरी 2017)