शेयर मंथन में खोजें

अमेरिकी बाजार में कमजोरी, डॉव जोंस 327 अंक टूटा

गुरुवार को अमेरिकी बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गयी।

यूरोपीय यूनियन ने इटली के बजट के बारे में चेतावनी जारी की है, जिसका अमेरिकी बाजार पर भी नकारात्मक असर पड़ा। वहीं दरों में वृद्धि की संभावना, व्यापार युद्ध और अमेरिका तथा सऊदी अरब के बिगड़ते रिश्तों से भी निवेशक चिंता में हैं। कल यूरोपीय बाजारों में भी कमजोरी दर्ज की गयी।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 327.23 अंक या 1.27% की कमजोरी के साथ 25,379.45 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 157.56 अंक या 2.06% की गिरावट के साथ 7,485.14 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 40.43 अंक या 1.44% की कमजोरी के साथ 2,768.78 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.96% की गिरावट के साथ 79.29 डॉलर प्रति पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 19 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"