भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का रुख जारी, निफ्टी 50 (Nifty 50) फिसला 8,000 के नीचे

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच गुरुवार की सुबह भारतीय शेयर बाजार में भारी कमजोरी का रुख बना हुआ है।

सुबह 10.53 बजे बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) लगभग 1,609 अंक नीचे 27,261 पर है। निफ्टी 50 (Nifty 50) इस समय तकरीबन 476 अंकों की गिरावट के साथ 8,063 पर है। हालाँकि इससे पहले इसने आज के कारोबार में 7,832.55 का निचला स्तर छुआ, लेकिन वहाँ से थोड़ी वापसी कर ली है।
निफ्टी 50 के 50 शेयरों में से केवल चार शेयर हरे निशान में हैं, जबकि 46 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। पावर ग्रिड (Power Grid) में 1.6% की तेजी है। दूसरी ओर भारती इन्फ्राटेल (Bharti Infratel) में 16.3%, जी इंटरटेनमेंट (Zee Entertainment) में 15.11%, मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) में 12.67% और महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (M&M) में 11.89% की गिरावट है। (शेयर मंथन, 19 मार्च 2020)