शेयर मंथन में खोजें

ऊपरी स्तरों से फिसल कर सपाट बंद हुए भारतीय शेयर बाजार

भारतीय शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांकों ने आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ की।

बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) मंगलवार के बंद स्तर 36,033.06 के मुकाबले आज बढ़त के साथ 36,314.76 पर खुला और वक्त बीतने के साथ इसकी मजबूती बढ़ती गयी। दोपहर बाद यह ऊपर की ओर 36,810.25 तक उछल गया। हालाँकि उसके बाद मुनाफावसूली हावी होने के कारण आखिरी घंटे में सेंसेक्स लाल निशान में पहुँच गया। अंत में सेंसेक्स 18.75 अंकों या 0.05% की बढ़ोतरी के साथ 36,051.81 पर बंद हुआ।
एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) आज 10.85 अंकों या 0.10% की मजबूती के साथ 10,618.20 पर बंद हुआ। हालाँकि इससे पहले यह ऊपर की ओर 10,827.45 तक चढ़ गया था। निफ्टी के 24 शेयर आज लाल निशान में, जबकि 26 शेयर हरे निशान में बंद हुए।
निफ्टी के शेयरों में आज विप्रो (Wipro) में 16.89% की शानदार मजबूती दर्ज की गयी। इसके अलावा इन्फोसिस (Infosys) में 6.47% और एचसीएल टेक (HCL Tech) में 4.67% की बढ़त रही। यही नहीं, इन्फोसिस और एचसीएल टेक ने आज 52 हफ्तों का नया शिखर भी छू लिया। दूसरी ओर रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) में 3.89%, भारती एयरटेल (Bharti Airtel) में 3.62% और जी इंटरटेनमेंट (ZEEL) में 2.95% की कमजोरी रही। हालाँकि इस गिरावट से पहले रिलायंस इंडस्ट्रीज ने आज अपना नया सर्वकालिक उच्चतम स्तर बनाया। (शेयर मंथन, 15 जुलाई 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"