शेयर मंथन में खोजें

ऊपरी स्तर से फिसलकर बाजार भारी गिरावट के साथ दिन के निचले स्तर पर बंद

वैश्विक बाजार से मजबूत संकेत देखने को मिले। फेड के ब्याज दरों में 0.75% बढ़ोतरी के बाद बाजार में तेजी देखने को मिली।

 वैश्विक बाजार से मजबूत संकेत देखने को मिले। फेड के ब्याज दरों में 0.75% बढ़ोतरी के बाद बाजार में तेजी देखने को मिली। डाओ की लगातार 5 दिनों की गिरावट पर ब्रेक लग गया।825 अंकों की रेंज में कारोबार के बीच डाओ जोन्स 300 अंक चढ़ कर बंद हुआ। नैस्डैक में 2.5% का उछाल देखा गया। एसजीएक्स (SGX) निफ्टी की आज मजबूत शुरुआत हुई। इसका असर भारतीय बाजारों पर भी देखने को मिला। भारतीय बाजार मजबूती के साथ खुले, हालाकि बाजार में ऊपरी स्तर से मुनाफावसूली से बाद बाजार में भारी गिरावट देखी गई। वीकली एक्सपायरी या साप्ताहिक निपटान के दिन बाजार भारी गिरावट के साथ दिन के निचले स्तर पर बंद हुए।

निफ्टी 50 (Nifty 50) 2.11% , निफ्टी बैंक 2.17%, निफ्टी मेटल 5.24%, निफ्टी रियल्टी 2.80%, निफ्टी आईटी 2.43% और निफ्टी फार्मा इंडेक्स 1.59% तक गिर कर बंद हुए। कमोडिटी,एनर्जी कीमतों में बढ़ोतरी से महंगाई दर में तेज बढ़ोतरी देखने को मिली है। ऐसे में दुनियाभर के सेंट्रल बैंक दरों में बढ़ोतरी के जरिए महंगाई पर नियंत्रण करने का प्रयास कर रहे हैं। दुनिया भर में आर्थिक मंदी की चर्चा होने लगी है। दरों में बढ़ोतरी का यह सिलसिला आगे भी अमेरिका के अलावा भारत में भी देखने को मिलेगा। निफ्टी अपने ऊपरी स्तर से करीब 17% तक गिर चुका है।
कारोबारी सत्र के दौरान निफ्टी 50 (Nifty 50) ने 15,335 का निचला स्तर जबकि 15,863 का ऊपरी स्तर छुआ। सेंसेक्स (Sensex) ने 51,425 का निचला स्तर जबकि 53,142 का ऊपरी स्तर छुआ। निफ्टी बैंक (Nifty Bank) ने कारोबारी सत्र के दौरान 32,538 का निचला स्तर जबकि 33,756 का ऊपरी स्तर छुआ।
निफ्टी 50 (Nifty 50) ऊपरी स्तर से करीब 500 अंक नीचे गिरकर बंद हुआ। सेंसेक्स में ऊपरी स्तर से करीब 1650 अंक तक फिसला। वहीं निफ्टी बैंक ऊपरी स्तर से करीब 1150 अंक फिसला। सेंसेक्स (Sensex) 1045 अंक या 1.99% गिर कर 51,495, निफ्टी 50 (Nifty 50) 331 अंक या 2.11% गिर कर 15,360 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक (Nifty Bank) 722 अंक या 2.17% गिर कर 32,617 पर बंद हुआ।
निफ्टी के गिरने वाले शेयरों में टाटा स्टील 6.03% हिंडाल्को 5.99%, ओएनजीसी (ONGC) 5.18% और कोल इंडिया 5.34% तक गिर कर बंद हुए।
निफ्टी के चढ़ने वाले शेयरों में नेस्ले 0.43% और ब्रिटानिया 0.15% की मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। आज के काररोबार में सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में स्ट्राइड्स फार्मा 9.44%, वेदांता 8.20%,सन फार्मा एडवांस 9% और इ कलर्क्स सर्विसेज 6.53% तक के नुकसान के साथ बंद हुए। भारी गिरावट वाले बाजार में चढ़ने वाले शेयरों में एसआईएस इंडिया 4.05%, नुवोको विस्टास 2.66%, जीआईसी (GIC) 2.13% और बेयर क्रॉप 1.92% तक चढ़ कर बंद हुए। मेटल शेयरों की आज भारी पिटाई होते दिखी। वेदांता 8.20%, जेएसपीएल (JSPL) 6.29%, हिंडाल्को 5.99% और टाटा स्टील 6.03% तक गिर कर बंद हुए। वहीं रियल्टी शेयरों में भी जमकर बिकवाली देखी गई। डीएलएफ (DLF) 4.13%, आईबी रियल एस्टेट 3.76%, गोदरेज प्रॉपर्टीज 3.76% और ओबेरॉय रियल्टी 3.21% तक के नुकसान के साथ बंद हुए। आईटी शेयरों में भी आज भारी बिकवाली देखी गई। टेक महिंद्रा 4.39%, एलएंडटी टेक 4.21%, माइंटड्री 3.91% और विप्रो 4.04% तक के नुकसान के साथ बंद हुए।

(शेयर मंथन, 16 जून, 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"