कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख

अमेरिकी बाजार में तेजी के बाद कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को एशियाई बाजारों में मिली-जुली शुरुआत हुई है।

अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध के हल होने की खबर से कल अमेरिकी बाजार में मजबूती आयी। अमेरिका, चीन के और अधिक उत्पादों पर आयात शुल्क रोक सकता है।
भारतीय समय के मुताबिक 8.40 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 112.71 अंक या 0.52% की गिरावट के साथ 21,690.91 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 146.48 अंक या 0.56% की कमजोरी के साथ 25,956.86 पर चल रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.04% और सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 0.72% की वृद्धि दिख रही है। इसके अलावा दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (Kospi) सपाट, जबकि ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.23% की कमजोरी है। (शेयर मंथन, 16 नवंबर 2018)