भारतीय शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबार का आरंभ, सेंसेक्स (Sensex) 133 अंक फिसला

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में कमजोरी के साथ सत्र की शुरुआत हुई है।

शुरुआती आधे घंटे में बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) में गिरावट दिख रही है। सुबह 9.45 बजे के करीब निफ्टी 44.65 अंकों के नुकसान के साथ 12237.55 पर है। बीएसई सेंसेक्स 133.20 अंकों या 0.32% की गिरावट के साथ 41,493.44 पर है।
इस समय सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 6 शेयर हरे निशान में हैं, जबकि 24 शेयर लाल निशान में हैं। टीसीएस में ढाई फीसदी और ओएनजीसी में सवा दो फीसदी की तेजी है। एशियन पेंट्स में लगभग डेढ़ फीसदी की गिरावट है। (शेयर मंथन, 03 जनवरी 2020)