Gift Nifty में बढ़त, भारतीय बाजार में सतर्क कारोबार के आसार

भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार (30 अप्रैल) को कारोबार की सतर्क शुरुआत देखने को मिल सकती है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 27.00 अंकों की बढ़त नजर आ रही है और यह 0.12% जोड़ कर 22,797.50 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले सोमवार (29 अप्रैल) को भारतीय शेयर बाजार में तेजी के साथ कारोबारी सत्र की शुरुआत देखने को मिली थी। दोनों सूचकांक में शुरुआत से ही मजबूती बनी रही। हालाँकि 10 बजे के आसपास ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली आने से बाजार दिन के निचले स्तर तक चले गये। लेकिन ये हरे निशान में बने रहे और जल्द संभल गये। इसके बाद बाजार ने पीछे पलट कर नहीं देखा और सत्र समाप्ति से कुछ समय पहले दिन के उच्च स्तर पर पहुँचे और तेजी के साथ बंद हो गये। निफ्टी में 223.45 अंकों की उछाल आयी और यह 1.00% की बढ़त के साथ 22,643.40 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स 867.22 अंक जोड़ कर 74,597.38 के स्तर पर पहुँच गया, इसमें भी 1.18% की तेजी देखने को मिली।

एशिया के प्रमुख बाजार में आज तेजी के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। जापान के निक्केई में 524.25 अंकों की तेजी है और ये 1.36% की उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। हॉन्ग कॉन्ग के हेंग सेंग में भी 117.64 अंकों की बढ़त है और ये 0.66% जोड़ कर कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कोस्पी में भी 16.02 अंकों की उछाल है और ये 0.60% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट 7.00 अंक जोड़ कर 0.22% की बढ़त के साथ 3120.04 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सभी प्रमुख यूरोपीय बाजार में सोमवार (29 अप्रैल) को कारोबार में मिलाजुला रुख देखने को मिला था। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में जहाँ 7.20 अंकों की तेजी आयी और यह 0.09% की बढ़त के साथ 8,147.03 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं पेरिस के बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) में 23.09 अंकों की नरमी देखने को मिली और ये 8,065.15 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट का डैक्स 30 (DAX30) भी 42.69 अंकों की सुस्ती के साथ 0.24% टूट कर 18,118.32 के स्तर पर बंद हुआ।

अमेरिका के प्रमुख बाजार में भी सोमवार (29 अप्रैल) को बढ़त के साथ कारोबार देखने को मिला था। डॉव जोंस में 146.43 अंकों की उछाल आयी और यह 0.38% की तेजी के साथ 38,386.09 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट में 0.35% या 55.18 अंकों की बढ़त देखने को मिली और यह 15,983.08 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 16.21 अंक या 0.32% जोड़ कर 5,116.17 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 30 अप्रैल 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)