विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserves) में हुआ 25.88 करोड़ डॉलर का इजाफा

08 मार्च को समाप्त हुए सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserves) या फोरेक्स 25.88 करोड़ डॉलर की वृद्धि के साथ 402.035 अरब डॉलर हो गया।

इससे पिछले सप्ताह में फोरेक्स 25.9 करोड़ डॉलर की वृद्धि के साथ 401.776 अरब डॉलर हो गया था।
आरबीआई के आँकड़ों के मुताबिक 08 मार्च 2019 को समाप्त हुए हफ्ते में विदेशी मुद्रा संपत्ति, फोरेक्स भंडार का एक प्रमुख घटक, 16.71 करोड़ डॉलर की वृद्धि के साथ 374.227 अरब डॉलर की हो गयी, जिससे फोरेक्स को सहारा मिला।
गौरतलब है कि 13 अप्रैल 2018 को फोरेक्स ने 426.02 अरब डॉलर का रिकॉर्ड स्तर छुआ था।
आरबीआई (RBI) द्वारा जारी किये आँकड़ों के अनुसार देश का स्वर्ण भंडार 23.25 अरब डॉलर से बढ़ कर 23.37 अरब डॉलर हो गया, जबकि विशेष आहरण अधिकार या विदेशी निकासी अधिकार (एसडीआर) 1.463 अरब डॉलर पर सपाट रही। (शेयर मंथन, 16 मार्च 2019)