लगातार पाँचवे हफ्ते में बढ़ा विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserves), 1.87 अरब डॉलर का इजाफा

05 अप्रैल को समाप्त हुए सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserves) या फोरेक्स 1.87 अरब डॉलर बढ़ कर 413.781 अरब डॉलर हो गया।

इससे पिछले सप्ताह में फोरेक्स 5.237 अरब डॉलर की वृद्धि के साथ 411.905 अरब डॉलर हो गया था।
आरबीआई के आँकड़ों के मुताबिक 05 अप्रैल 2019 को समाप्त हुए हफ्ते में विदेशी मुद्रा संपत्ति, फोरेक्स भंडार का एक प्रमुख घटक, 2.062 अरब डॉलर की वृद्धि के साथ 386.116 अरब डॉलर की हो गयी, जिससे फोरेक्स को सहारा मिला।
गौरतलब है कि 13 अप्रैल 2018 को फोरेक्स ने 426.02 अरब डॉलर का रिकॉर्ड स्तर छुआ था।
आरबीआई (RBI) द्वारा जारी किये आँकड़ों के अनुसार देश का स्वर्ण भंडार 18.26 करोड़ डॉलर घट कर 23.225 अरब डॉलर रह गया, जबकि विशेष आहरण अधिकार या विदेशी निकासी अधिकार (एसडीआर) 12 लाख डॉलर की गिरावट के साथ 1.455 अरब डॉलर और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के साथ आरबीआई की आरक्षित स्थिति 25 लाख डॉलर घट कर 2.983 अरब डॉलर रह गयी। (शेयर मंथन, 13 अप्रैल 2019)