भारत के निर्यात (Export) में 11% इजाफा, व्यापार घाटा (Trade Deficit) घट कर 10.89 अरब डॉलर

मार्च 2018 में 13.51 अरब डॉलर के मुकाबले 2019 के समान महीने में भारत का व्यापार घाटा (Trade Deficit) घट कर 10.89 अरब डॉलर रह गया।

हालाँकि फरवरी 2019 के मुकाबले यह बढ़ा है। इसी साल फरवरी में देश का व्यापार घाटा 9.60 अरब डॉलर रह गया था।
वहीं देश के निर्यात में बढ़ोतरी दर्ज की गयी। सरकार की ओर से जारी किये गये आँकड़ों के अनुसार फार्मा, केमिकल और इंजीनियरिंग में वृद्धि से साल दर साल आधार पर मार्च में भारत का निर्यात 11.02% की बढ़त के साथ 32.55 अरब डॉलर रहा।
इस बीच देश का आयात 42.82 अरब डॉलर के मुकाबले 1.44% की वृद्धि के साथ 43.44 अरब डॉलर रहा। मार्च में देश में सोने का आयात 31.22% की जोरदार वृद्धि के साथ 3.27 अरब डॉलर हो गया। तेल का आयात 5.55% बढ़ कर 11.55 अरब डॉलर रहा।
बता दें कि वित्त वर्ष 2018-19 में निर्यात 9% की बढ़ोतरी के साथ 331 अरब डॉलर पर पहुँच गया। इस दौरान देश का आयात भी 8.99% बढ़ कर 507.44 अरब डॉलर रहा। (शेयर मंथन, 16 अप्रैल 2019)