पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और गुजरात में घटेगा तापमान - स्काईमेट (Skymet)

स्काईमेट (Skymet) के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार उत्तर तटीय ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में माध्यम से भारी बारिश होने का अनुमान है।

कुछ जगहों में बहुत भारी बारिश भी हो सकती है। कोलकाता में भी मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल, मणिपुर, मिजोरम, और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश देखी जायेगी।
वहीं जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश तथा बर्फबारी की संभावना है। उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में भी बारिश और बर्फबारी देखी जा सकती है।
उत्तर कोंकण-गोवा, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में गरज के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है। असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश देखी जा सकती है। दिल्ली प्रदूषण में सुधार की संभावना है, जहाँ ज्यादातर स्थानों पर एक्यूआई खराब श्रेणी में देखा जायेगा और कुछ जगहों में बहुत खराब श्रेणी में होगा। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और गुजरात में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट आयी है, जो अब और कम होगा।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल
पिछले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में व्यापक रूप से बारिश दर्ज की गयी, जहाँ कुछ जगहों में भारी बारिश और बर्फबारी देखी गयी। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बर्फबारी देखी गयी। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, पश्चिम मध्य प्रदेश और उत्तरी कोंकण और गोवा में हल्की से मध्यम बारिश देखी गयी। आंतरिक तमिलनाडु और दक्षिण गुजरात क्षेत्र में एक या दो भारी बारिश हुई। पूर्वी राजस्थान और दक्षिण-आंतरिक कर्नाटक में छिटपुट हल्की बारिश देखी गयी। उत्तर आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, तटीय ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह पर अलग-अलग हल्की बारिश देखी गयी।

देश भर में बने मौसमी सिस्टम
बहुत गंभीर चक्रवात बुलबुल अब पश्चिम-मध्य और पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी पर स्थित है। इस प्रणाली से एक ट्रफ रेखा गंगीय पश्चिम बंगाल तक देखी जा सकती है। हवाओं का चक्रवात दक्षिण-पूर्वी गुजरात पर बना हुआ है। एक और हवाओं का चक्रवात दक्षिण-आंतरिक कर्नाटक पर स्थित है। दोनों मौसमी प्रणालियों के बीच एक ट्रफ रेखा बनी हुई है, जो की महाराष्ट्र और उत्तर आंतरिक कर्नाटक से गुजर रही है। जम्मू-कश्मीर के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इसका प्रेरित हवाओं का चक्रवात मध्य पाकिस्तान और उससे सटे पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान पर है। (शेयर मंथन, 08 नवंबर 2019)