विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की हालिया खरीदारी को लेकर भी विशेषज्ञ सतर्क नजरिया अपनाने की सलाह दे रहे हैं।
बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि हाल ही में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) द्वारा की गई बड़ी खरीदारी ने निवेशकों का ध्यान खींचा है, लेकिन इसे बाजार के लिए बड़ा संकेत मानने से बच रहे हैं। उनका कहना है कि यह खरीदारी मुख्य रूप से इंडेक्स रीबैलेंसिंग के कारण हुई थी, न कि भारतीय बाजार को लेकर किसी बड़े रणनीतिक बदलाव की वजह से। एफआईआई तब तक स्थायी रूप से वापसी नहीं करेंगे जब तक उन्हें मजबूत आर्थिक वृद्धि, स्थिर मुद्रा और बेहतर कमाई की संभावनाएं नजर नहीं आतीं। इसलिए निवेशकों को केवल एक दिन की खरीदारी के आंकड़ों के आधार पर निष्कर्ष निकालने से बचना चाहिए।
(शेयर मंथन, 24 जून 2026)
(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)