चाँदी में अभी क्यों नहीं करनी चाहिए जल्दबाजी? जानिए किन स्तरों पर मिलेगी खरीदारी की बेहतर रणनीति

चाँदी की कीमतों में भी फिलहाल कमजोरी का माहौल बना हुआ है और विशेषज्ञों का मानना है कि इसमें निवेश करते समय अभी सतर्क रहने की जरूरत है।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि चाँदी ने पहले अपने पुराने रिकॉर्ड स्तर 50 डॉलर को पार करते हुए तेज उछाल दिखाया था और बाद में सट्टेबाजी के कारण कीमतें काफी ऊपर पहुंच गईं। हालांकि, इतने बड़े उछाल के बाद अब तक कोई बड़ा करेक्शन या थ्रोबैक देखने को नहीं मिला है, जबकि बाजार में ऐसे सुधार लंबे समय में सामान्य माने जाते हैं। शोमेश कुमार का कहना है कि 50 से 55 डॉलर का दायरा चाँदी के लिए महत्वपूर्ण सपोर्ट जोन हो सकता है, लेकिन इसमें 10 से 15 फीसदी तक का उतार-चढ़ाव भी संभव है। यानी कीमतें 45 या 40 डॉलर तक भी फिसल सकती हैं, हालांकि इसकी कोई निश्चित गारंटी नहीं है। ऐसे में निवेशकों को एकमुश्त खरीदारी से बचते हुए केवल चरणबद्ध तरीके से निवेश करना चाहिए। लंबी अवधि, खासकर 2029 तक का नजरिया रखने वाले निवेशकों के लिए 50 डॉलर या उससे नीचे के औसत स्तर आकर्षक हो सकते हैं। फिलहाल विशेषज्ञों की सलाह है कि चांदी में जल्दबाजी न करें और मजबूत संकेत मिलने के बाद ही निवेश का दायरा बढ़ाएं।


(शेयर मंथन, 22 जुलाई 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)