अशोक बिल्डकॉन शेयरों को खरीदे हुये निवेशक अब नुकसान में, क्या अभी और गिरावट बाकी है?

एक निवेशक जानना चाहते हैं कि उन्हें अशोक बिल्डकॉन (ashoka buildcon) के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? उन्होंने करीब 125 रुपये के स्तर पर खरीदारी की है। आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि कंस्ट्रक्शन और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की कंपनियों में अक्सर फंडामेंटल्स का विश्लेषण करना आसान नहीं होता, क्योंकि इनके प्रोजेक्ट्स, लागत और कैश फ्लो काफी जटिल होते हैं। ऐसे में केवल बैलेंस शीट के आधार पर लंबी अवधि का भरोसा बनाना मुश्किल हो सकता है। तकनीकी रूप से देखें तो स्टॉक में काफी करेक्शन आ चुका है और अधिकांश रिट्रेसमेंट लेवल्स भी पूरे हो चुके हैं। अब लगभग 100 रुपये के आसपास का स्तर एक महत्वपूर्ण साइकोलॉजिकल सपोर्ट के रूप में उभरता नजर आ रहा है। यदि यह स्तर भी टूटता है, तो स्टॉक में और दबाव देखने को मिल सकता है। यानी फिलहाल इसमें नीचे की ओर जोखिम पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है।

ऐसी स्थिति में निवेशकों को जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए। यदि कोई निवेशक इस तरह के स्टॉक्स में बना रहना चाहता है, तो उसे अपनी जोखिम सहने की क्षमता के अनुसार ही निर्णय लेना चाहिए। इस सेक्टर में अक्सर “स्ट्रेटेजिक” अप्रोच ज्यादा कारगर होती है यानी ट्रेंड के साथ चलना और सही समय पर एग्जिट लेना।

इसके अलावा, बाजार की दिशा भी इस समय एक बड़ा फैक्टर बनी हुई है। वैश्विक घटनाएं, खासकर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और जियोपॉलिटिकल स्थिति, पूरे बाजार को प्रभावित कर सकती हैं। ऐसे में केवल किसी एक स्टॉक पर निर्भर होकर निर्णय लेना जोखिम भरा हो सकता है। इस तरह के स्टॉक्स में निवेश करते समय सबसे जरूरी है, सही स्तरों की पहचान, जोखिम प्रबंधन और धैर्य। बिना स्पष्ट ट्रेंड के लंबी अवधि का निवेश करने की बजाय, स्थिति को समझकर और अपने लक्ष्य के अनुसार रणनीति बनाना ही बेहतर तरीका हो सकता है।

 



(शेयर मंथन, 25 मार्च 2026) (आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)