सेंसेक्स (Sensex) 210 अंक फिसला, निफ्टी (Nifty) 71 अंक गिरा

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए।

बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) अपने शुक्रवार के बंद स्तर 35,171.27 के मुकाबले आज गिरावट के साथ 34,961.52 पर खुला। आज दिन भर यह लाल निशान में बना रहा। आज के कारोबार के अंत में सेंसेक्स 209.75 अंकों या 0.60% की कमजोरी के साथ 34,961.52 पर बंद हुआ।
एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) शुक्रवार के बंद स्तर 10,383.00 के मुकाबले आज 70.60 अंकों या 0.68% की गिरावट के साथ 10,312.40 पर बंद हुआ।
आज के कारोबार में निफ्टी के 50 शेयरों में से केवल 12 शेयर मजबूती के साथ बंद हुए, जबकि 38 शेयर लाल निशान में बंद हुए। आज के कारोबार में ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज (Britannia Industries) में 2.13%, एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) में 1.80% और सिप्ला (Cipla) में 1.43% की बढ़ोतरी रही। दूसरी ओर कोल इंडिया (Coal India) में 4.96%, ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) में 4.70% और टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) में 3.18% की गिरावट दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 29 जून 2020)