सुधीर जानना चाहते हैं कि उन्हें केएनआर कंस्ट्रक्शन (KNR Constructions) के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?
बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि तकनीकी रूप से 110 रुपये का स्तर इस स्टॉक के लिए मजबूत सपोर्ट माना जा रहा है, जबकि 130 रुपये का स्तर एक निर्णायक रेजिस्टेंस के रूप में काम कर रहा है। जब तक केएनआर कंस्ट्रक्शन 130 के ऊपर क्लोज नहीं देता, तब तक इसमें तेज और स्थायी तेजी की उम्मीद करना मुश्किल है। इस स्तर के ऊपर क्लोजिंग मिलने पर ही स्टॉक में नई मजबूती आ सकती है और फिर यह 150 से लेकर 160–170 के दायरे तक जाने की क्षमता रखता है। लेकिन इसके विपरीत, अगर यह 110 के नीचे क्लोज करता है, तो यह एक नकारात्मक संकेत होगा और फिर गिरावट का जोखिम बढ़ सकता है। इसलिए इन दोनों स्तरों को निवेशक अपनी रणनीति का आधार बना सकते हैं।
कंपनी के बिजनेस को समझें तो केएनआर कंस्ट्रक्शन इंफ्रास्ट्रक्चर और EPC (Engineering, Procurement, Construction) सेक्टर में काम करती है, जहां रेवेन्यू में उतार-चढ़ाव आम बात है। जब प्रोजेक्ट्स का फ्लो अच्छा होता है, तब कंपनी की ग्रोथ और वैल्यूएशन तेजी से बढ़ते हैं, लेकिन जैसे ही ऑर्डर फ्लो या रेवेन्यू की रफ्तार धीमी होती है, स्टॉक पर दबाव आ जाता है। फिलहाल कंपनी के फंडामेंटल्स में बहुत बड़ी गिरावट नहीं दिखती, लेकिन ग्रोथ की रफ्तार जरूर धीमी पड़ी है, जिसके कारण स्टॉक का वैल्यूएशन भी सामान्य स्तरों की ओर लौट रहा है। केएनआर कंस्ट्रक्शनमें अभी “वेट एंड वॉच” की रणनीति ज्यादा उपयुक्त लगती है। 110 का स्तर बचा रहता है तो धीरे-धीरे रिकवरी की उम्मीद बनी रह सकती है, जबकि 130 के ऊपर क्लोजिंग आने पर ही इसमें मजबूती की पुष्टि होगी। निवेशकों को जल्दबाजी में निर्णय लेने के बजाय इन अहम स्तरों पर नजर रखते हुए अपनी रणनीति तय करनी चाहिए।
(शेयर मंथन, 16 अप्रैल 2026) (आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)