आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में जोखिम ज्यादा, निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह

बैंकिंग सेक्टर में बढ़ती अस्थिरता के बीच आईडीएफसी फर्स्ट बैंक  को लेकर बाजार एक्सपर्ट फिलहाल सतर्क नजर आ रहे हैं।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है किमौजूदा समय में बैंकिंग शेयरों को हाई रिस्क कैटेगरी में रखना चाहिए और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक  भी इससे अलग नहीं है। हालांकि बैंक की ग्रोथ संभावनाएं बनी हुई हैं, लेकिन वैल्यूएशन और प्राइस-टू-बुक रेशियो पर नजर रखना जरूरी होगा।विश्लेषकों के मुताबिक बैंक का प्राइस-टू-बुक रेशियो करीब 1.27 के आसपास है। यदि यह वैल्यूएशन 1 के करीब आता है तो शेयर अपेक्षाकृत सुरक्षित माना जा सकता है, जबकि 1.5 के ऊपर जाने पर इसमें दबाव बढ़ सकता है। बाजार विशेषज्ञों का अनुमान है कि 56 से 58 रुपये का स्तर बैंक के लिए मजबूत सपोर्ट की तरह काम कर सकता है, जबकि 85 रुपये के आसपास वैल्यूएशन को लेकर दिक्कतें बढ़ सकती हैं। ऐसे में निवेशकों को इस शेयर में एंट्री और होल्डिंग दोनों को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।

(शेयर मंथन, 18 मई 2026) (आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)