सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव, निवेशकों को आगे क्या करना चाहिए?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में फिलहाल ज्यादा हलचल नहीं दिख रही है, लेकिन भारतीय बाजार यानी MCX पर सोने के भाव में अचानक तेजी देखने को मिली है।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि इसकी सबसे बड़ी वजह रुपये की कमजोरी और सरकार द्वारा सोने पर आयात शुल्क बढ़ाना माना जा रहा है। सरकार ने गोल्ड इंपोर्ट ड्यूटी को 6% से बढ़ाकर 15% कर दिया है, जिसका सीधा असर घरेलू कीमतों पर पड़ा। हालांकि डॉलर में देखें तो सोने की कीमतों में अभी भी नरमी का माहौल बना हुआ है।विशेषज्ञों का मानना है कि MCX में आई हालिया तेजी स्थायी नहीं है। तकनीकी चार्ट पर गोल्ड में “लोअर हाई” का पैटर्न बन रहा है, जबकि सभी प्रमुख मूविंग एवरेज इसके ऊपर बने हुए हैं।

यह संकेत देता है कि बाजार में मुनाफावसूली बढ़ सकती है। अनुमान है कि आने वाले दिनों में सोना 4350-4400 डॉलर के दायरे तक फिसल सकता है। हालांकि 200 डे मूविंग एवरेज के पास मजबूत सपोर्ट देखने को मिल सकता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की दिशा अभी भी कमजोर बनी हुई है। सरकार भी चाहती है कि सोने की खरीदारी कम हो, इसलिए सख्त आयात नीतियां लागू की जा रही हैं। ऐसे में MCX में हालिया उछाल को केवल अस्थायी प्रतिक्रिया माना जा रहा है। अगर वैश्विक बाजार में कमजोरी जारी रहती है तो घरेलू बाजार में भी सोना धीरे-धीरे 50 डे मूविंग एवरेज की ओर लौट सकता है।

(शेयर मंथन, 19 मई 2026) (आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)