भारतीय शेयर बाजार में हाल के दिनों में आई तेजी ने निवेशकों का उत्साह बढ़ा दिया है। पश्चिम एशिया में तनाव कम होने और संभावित समझौते की उम्मीदों के बीच सेंसेक्स और निफ्टी ने मजबूत प्रदर्शन किया है।
बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि बाजार में हालिया तेजी के बाद कुछ समय के लिए मुनाफावसूली या करेक्शन देखने को मिल सकता है। उनका मानना है कि निफ्टी के लिए 23,500-23,600 का क्षेत्र एक महत्वपूर्ण सपोर्ट जोन बन सकता है। अप्रैल से अब तक बाजार का व्यवहार बताता है कि गैप भरने की कोशिश अक्सर होती है और उसी आधार पर यह स्तर निवेशकों के लिए आकर्षक खरीदारी का मौका बन सकता है। फिलहाल बाजार में कोई बड़ी नकारात्मक खबर नहीं है, इसलिए हर गिरावट को लंबी अवधि के निवेशकों के लिए अवसर के रूप में देखा जा सकता है।
(शेयर मंथन, 24 जून 2026)
(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)