आने वाले हफ्ते के लिए शेयर बाजार में शॉर्ट कवरिंग की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है।
बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि निफ्टी में स्पष्ट सकारात्मकता तब तक नहीं मानी जानी चाहिए, जब तक इंडेक्स 24,000 के स्तर को पार नहीं कर लेता। फिलहाल 23,000 से 24,000 के बीच का दायरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह करीब 1000 अंकों यानी लगभग 4% के रेंज के बराबर है।
अगर निफ्टी इस दायरे में रहता है, तो बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच शॉर्ट कवरिंग देखने को मिल सकती है। लेकिन 24,000 के ऊपर टिकाऊ मजबूती आने से पहले किसी बड़े सकारात्मक ट्रेंड की पुष्टि नहीं मानी जा रही है। दूसरी तरफ, 23,000 का स्तर नीचे की तरफ महत्वपूर्ण सीमा बन सकता है।
बैंक निफ्टी की तस्वीर थोड़ी अलग दिखाई दे रही है। विश्लेषण के मुताबिक बैंक निफ्टी में 58,000 के ऊपर निकलने तक स्पष्ट सकारात्मकता की पुष्टि नहीं होती। इसकी वजह यह है कि निफ्टी में जितनी गिरावट आई है, उसके मुकाबले बैंक निफ्टी में उतनी कमजोरी नहीं दिखाई दी है। इसलिए बैंक निफ्टी में आगे अधिक उतार-चढ़ाव की गुंजाइश बनी हुई है।
बैंक निफ्टी के लिए 54,000 से 58,000 का दायरा महत्वपूर्ण बताया गया है। मौजूदा स्तरों पर 56,000 भी सपोर्ट के तौर पर देखा जा रहा है। अगर यह स्तर टूटता है, तो नीचे करीब 2000 अंकों की अतिरिक्त कमजोरी की संभावना बन सकती है। वहीं, 58,000 के ऊपर निकलना बैंक निफ्टी के लिए तकनीकी रूप से महत्वपूर्ण बदलाव हो सकता है।
(शेयर मंथन, 16 सितंबर 2026)
(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)