शेयर मंथन में खोजें

देश दुनिया

रविवार 25 सितंबर : देश दुनिया की 10 बड़ी खबरें

भारत ने जलवायु परिवर्तन (Climate Change) पर पेरिस समझौते (Paris Agreement) पर हस्ताक्षर करने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने केरल के कोझिकोड में चल रही भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक के आखिरी दिन अपने भाषण में कहा कि भारत दो अक्टूबर को इस समझौते को स्वीकार करेगा।

शुक्रवार 23 सितंबर : देश दुनिया की 10 बड़ी खबरें

भारत और फ्रांस (France) के बीच 36 राफेल (Rafale) लड़ाकू विमानों के लिए समझौता हुआ है। दिल्‍ली में भारत के रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर और फ्रांस के रक्षा मंत्री जीन येव्स ले डेरियन ने 7.78 अरब यूरो (करीब 59 हजार करोड़ रुपये) के इस सौदे पर हस्‍ताक्षर किये।

गुरुवार 22 सितंबर : देश दुनिया की 10 बड़ी खबरें

मुंबई के पास उरण (Uran) में हथियारों से लैस पाँच-छह संदिग्धों को देखे जाने के बाद पुलिस ने इसकी जानकारी तुरंत भारतीय नौ सेना (Indian Navy) को दी। इसके बाद नौ सेना के लिए अभी तक का सबसे बड़ा अलर्ट जारी कर दिया गया है।

बुधवार 21 सितंबर : देश दुनिया की 10 बड़ी खबरें

केंद्रीय कैबिनेट ने रेल बजट (Rail Budget) अलग से पेश करने की नौ दशक से भी अधिक पुरानी परंपरा को समाप्त कर उसे आम बजट (General Budget) का हिस्सा बनाने का निर्णय किया है।

मंगलवार 20 सितंबर : देश दुनिया की 10 बड़ी खबरें

उरी (Uri) में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान सैनिकों ने भारतीय सैन्य ठिकानों पर गोलीबारी की है, जिसका भारतीय सेना ने जोरदार जवाब दिया है। इसके अलावा उरी सेक्टर में भारतीय सीमा में घुसपैठ कर रहे 10 आतंकवादियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"