महँगाई दर में और गिरावट

थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित महँगाई दर में और गिरावट दर्ज की गयी है और यह 8 नवंबर को समाप्त सप्ताह में 0.08% घट कर 8.9% रह गयी है। इससे पिछले सप्ताह में यह 8.98% दर्ज की गयी थी। हालांकि ठीक एक वर्ष पहले महँगाई दर 3.20% रही थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमत में आयी कमी की वजह से विभिन्न ईंधनों के मूल्य घटने का इस गिरावट में प्रमुख योगदान रहा है।