भारतीय बाजारों में लाली बरकरार

2.31: कमजोर वैश्विक संकेतों के मद्देनजर गिरावट के बीच खुले भारतीय शेयर बाजारों में कमजोरी बनी हुई है। इस समय सेंसेक्स 208 अंक नीचे 8.632 पर है, जबकि निफ्टी 50 अंकों की गिरावट के साथ 2,633 पर है। सीएनएक्स मिडकैप में 1.5% की कमजोरी है। एफएमसीजी को छोड़ कर बीएसई के बाकी सभी क्षेत्रवार सूचकांक लाल निशान में चल रहे हैं। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, तेल-गैस और ऑटो सूचकांकों में 3% से अधिक की गिरावट है। महिंद्रा एंड महिंद्रा में 8.51% की कमजोरी है। टीसीएस में 5.28%, मारुति सुजुकी में 5.25% और एचडीएफसी में 4.8% की गिरावट है। स्टरलाइट इंडस्ट्रीज में 4.78% और रिलायंस इंडस्ट्रीज में 4.37% की गिरावट है। लार्सन एंड टुब्रो और रिलायंस कम्युनिकेशंस में 3.5% से अधिक कमजोरी है। आईटीसी में 1.69% और रिलायंस इन्फ्रा में 1.43% की मजबूती है। 

12.25: भारतीय शेयर बाजारों में गिरावट बरकरार है। इस समय सेंसेक्स 267 अंक नीचे 8.573 पर है, जबकि निफ्टी 79 अंकों की गिरावट के साथ 2,604 पर है। बीएसई के सभी क्षेत्रवार सूचकांकों में गिरावट है। धातु और ऑटो सूचकांकों में 3.5% से अधिक की कमजोरी है। महिंद्रा एंड महिंद्रा में 7.64%, स्टरलाइट इंडस्ट्रीज में 7.29%, मारुति सुजुकी में 6.9% और एचडीएफसी में 5.45% की कमजोरी है। रिलायंस कम्युनिकेशंस, एसबीआई और एचडीएफसी बैंक में भी 4% से अधिक गिरावट है।   

11.01: कमजोर वैश्विक संकेतों के मद्देनजर मंगलवार की सुबह भारतीय शेयर बाजारों में कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई है। इस समय सेंसेक्स 273 अंक नीचे 8.567 पर है, जबकि निफ्टी 79 अंकों की गिरावट के साथ 2,604 पर है। बीएसई मिडकैप में 2.5% की कमजोरी है। बीएसई के सभी क्षेत्रवार सूचकांक लाल निशान में चल रहे हैं। रियल्टी, बैंकिंग और धातु सूचकांकों में 4% से अधिक की गिरावट है। महिंद्रा एंड महिंद्रा में 7.22%, स्टरलाइट इंडस्ट्रीज में 6.39%, मारुति सुजुकी में 5.93% और एचडीएफसी में 5.08% की कमजोरी है। डीएलएफ, हिंडाल्को, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक और जयप्रकाश एसोसिएट्स में भी 4.5% से अधिक की गिरावट है। ग्रासिम इंडस्ट्रीज हरे निशान में है।