एशियाई शेयर बाजारों में हरियाली, यूरोपीय बाजारों में तेजी

कारोबोरी हफ्ते के पहले दिन एशियाई शेयर बाजारों ने अच्छी तेजी दर्ज की। चीन के शंघाई कंपोजिट सूचकांक ने 3.57% की बढ़त दर्ज की। हांगकांग के हैंग सेंग सूचकांक में 8.66% की बढ़त दर्ज की।
दक्षिण कोरिया के शेयर बाजार के सूचकांक कॉस्पी में 7% से अधिक की तेजी रही। जापान के निक्केई सूचकांक में अच्छी मजबूती रही। यह 5.2% की बढ़त के साथ बंद हुआ। ताइवान वेटेड में 4.57% की मजबूती रही। उधर यूरोपीय बाजारों में सोमवार को कारोबार हफ्ते की शुरुआत बढ़त के साथ हुई है। भारतीय समयानुसार दोपहर 2.40 बजे एफटीएसई 196, कैक 201 और डैक्स सूचकांक में 287 अंको की मजबूती है।