आरबीआई (RBI) : डॉ. रघुराम राजन (Dr. Raghuram Rajan) होंगे नये मुखिया

भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) के अगले गवर्नर के नाम पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अपनी मुहर लगा दी है।
आरबीआई के अगले गवर्नर डॉ. रघुराम राजन (Dr. Raghuram Rajan) बनेंगे। रघुराम राजन अभी मुख्य आर्थिक सलाहकार हैं। इससे पूर्व रघुराम राजन अंतरराष्ट्रीय मुद्रो कोष में मुख्य आर्थिक सलाहकार थे। आरबीआई के मौजूदा गवर्नर डी सुब्बाराव (D. Subba Rao) का कार्यकाल 4 सितंबर 2013 को पूरा हो रहा है। इसके बाद रघुराम राजन की आरबीआई गवर्नर के पद पर नियुक्त होंगे। इनका कार्यकाल 3 वर्षों के लिए होगा। (शेयर मंथन, 06 अगस्त 2013)