अगस्त 2013 में भारत का व्यापार घाटा घटा

देश की अर्थव्यवस्था के लिए राहत की खबर आयी है। 

अगस्त 2013 में भारत का व्यापार घाटा 23% घट कर 1090 करोड़ डॉलर रहा है। जुलाई 2013 में व्यापार घाटा 1227 करोड़ डॉलर रहा था, जबकि अगस्त 2013 में यह 1420 करोड़ डॉलर दर्ज हुआ था।

अगस्त 2013 में सोने का आयात 35% घट कर 0.65 अरब डॉलर दर्ज हुआ है, जो कि जुलाई 2013 में 2.20 अरब डॉलर रहा था।
इसी दौरान निर्यात 13% बढ़ कर 2614 अरब डॉलर रहा है,जबकि पिछले महीने यह 2583 अरब डॉलर रहा था।
वहीं, अगस्त महीने में आयात घट कर 3705 करोड़ डॉलर रहा है, जबकि बीते माह यह 3810 करोड़ डॉलर दर्ज हुआ था।  (शेयर मंथन, 10 सिंतबर 2013)