अक्टूबर 2013 में महँगाई दर बढ़ कर 7%

सरकार ने आज अक्टूबर महीने के महँगाई दर के आँकड़े पेश किये हैं। 

सरकारी आँकड़ों के मुताबिक अक्टूबर 2013 में महँगाई दर आठ महीनों के ऊपरी स्तर पर रही है। इस महीने महँगाई दर बढ़ कर 7.00% रही है। सितंबर 2013 में यह दर 6.46% थी। हालाँकि, अक्टूबर महीने में खाने-पीने के चीजों की महँगाई दर घट कर 18.19% रही। बीते महीने यह दर 18.4% थी।

आवश्यक (प्राइमरी) वस्तुओं की महँगाई दर 13.54% से बढ़ कर 14.68% हो गयी है। मैन्युफैक्चरिंग उत्पाद की महँगाई दर बढ़ कर 2.50% रही है। पिछले महीने यह 2.03% थी।
अक्टूबर में ईंधन समूह की महँगाई दर में भी इजाफा हुआ है। ईंधन समूह की महँगाई दर बढ़ कर 10.33% पर आ गयी है। वहीं सितंबर में ईंधन समूह की महँगाई दर 10.08% पर रही थी। (शेयर मंथन, 14 नवंबर 2013)