नवंबर 2013 में व्यापार घाटा में कमी

नवंबर महीने में भारत के व्यापार घाटे में काफी गिरावट दर्ज की गयी है।  
इस दौरान निर्यात बढ़ने और आयात में जबरदस्त कमी से व्यापार घाटे में यह गिरावट आयी है। 
नवंबर 2013 में भारत का व्यापार घाटा सालाना आधार पर 46.4% घट कर 922 करोड़ डॉलर हो गया है। नवंबर 2012 में यह 1720 करोड़ डॉलर दर्ज हुआ था। अक्टूबर 2013 में यह 1056 करोड़ डॉलर दर्ज हुआ था। इस साल अप्रैल-नवंबर के दौरान भारत का व्यापार घाटा 9990 करोड़ डॉलर रहा है।
नवंबर 2013 में सोने-चाँदी का आयात साल-दर-साल के लिहाज से 23.8% घट कर 2550 करोड़ डॉलर हो गया है। वहीं कच्चे तेल का आयात भी 1.1% घट कर 1296 करोड़ डॉलर दर्ज हुआ है। जो बीते साल की समान अवधि में 1310 करोड़ डॉलर रहा था।
नवंबर में देश का आयात पिछले चार सालों के निचले स्तर पर रहा है। नवंबर महीने में आयात 16% घट कर 3383 करोड़ डॉलर रहा है। जो कि बीते माह 3783 करोड़ डॉलर दर्ज हुआ था।हालाँकि, इस दौरान निर्यात 5.9% बढ़ कर 2461 करोड़ डॉलर हो गया है। (शेयर मंथन, 11 दिसंबर 2013)