गिरावट के साथ बंद हुए एशियाई बाजार

गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजारों में आयी कमजोरी के बाद सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को एशियाई शेयर बाजारों में भारी गिरावट रही। जापान के निक्केई सूचकांक में 5.56% की भारी गिरावट दर्ज की गयी, जबकि हांगकांग के हैंग सेंग सूचकांक में 5.48% की कमजोरी रही।

दक्षिण कोरिया के शेयर बाजार का सूचकांक कॉस्पी 4.38% गिरने के बाद बंद हुआ। ताइवान वेटेड सूचकांक में 3.74% और सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम्स सूचकांक में 3% की कमजोरी दर्ज की गयी। जकार्ता कंपोजिट में 4% की गिरावट देखी गयी। चीन के शंघाई कंपोजिट सूचकांक में 3.8% की कमजोरी दर्ज हुई। उधर यूरोपीय बाजारों में शुक्रवार के कारोबार की शुरुआत भी गिरावट के साथ हुई है। भारतीय समयानुसार दोपहर 3.25 बजे एफटीएसई 100, कैक 40 और डैक्स सूचकांक में 2.5-4.5% की बड़ी गिरावट है।