जनवरी 2014 में महँगाई दर घट कर 5.05%

सरकार ने आज जनवरी महीने के महँगाई दर के आँकड़े पेश किये हैं।  

सरकारी आँकड़ों के मुताबिक जनवरी 2014 में महँगाई दर आठ महीनों के निचले स्तर पर रही है। इस महीने महँगाई दर घट कर 5.05% रही है। दिसंबर 2013 में यह दर 6.16% थी। वहीं, जनवरी 2013 में यह दर 7.31% दर्ज की गयी थी। 

जनवरी महीने में खाने-पीने के चीजों की महँगाई दर घट कर 8.80% रही। बीते महीने यह दर 13.68% थी।
आवश्यक (प्राइमरी) वस्तुओं की महँगाई दर 10.78% से घट कर 6.84% हो गयी है। हालाँकि, मैन्युफैक्चरिंग उत्पाद की महँगाई दर बढ़ कर 2.76% रही है। पिछले महीने यह 2.64% थी। 
जनवरी में ईंधन समूह की महँगाई दर में भी गिरावट आयी है। ईंधन समूह की महँगाई दर बढ़ कर 10.03% पर आ गयी है। वहीं दिसंबर में ईंधन समूह की महँगाई दर 10.98% पर रही थी। (शेयर मंथन, 14 फरवरी 2014)