मार्च 2014 में महँगाई दर बढ़ कर 5.70%

सरकार ने आज मार्च महीने के महँगाई दर के आँकड़े पेश किये हैं। सरकारी आँकड़ों के मुताबिक दिसंबर 2013 के बाद महँगाई इस महीने उच्चतम स्तर पर रही है।

इस दौरान महँगाई दर बढ़ कर 5.70% रही है, जो कि  फरवरी 2014 में 4.68% दर्ज हुई थी। 

मार्च महीने में खाने-पीने के चीजों की महँगाई दर 9.9% रही है। बीते महीने यह दर 8.12% थी।

आवश्यक (प्राइमरी) वस्तुओं की महँगाई दर 6.33% से बढ़ कर 7.66% हो गयी है। हालाँकि, मैन्युफैक्चरिंग उत्पाद की महँगाई दर 2.76% से बढ़ कर 3.23% पर आ गयी है। 

मार्च में ईंधन समूह की महँगाई दर अगस्त 2013 के बाद से ऊपरी स्तर तक पहुँच गयी है। ईंधन समूह की महँगाई दर 8.75% से बढ कर 11.22% पर आ गयी है। (शेयर मंथन, 15 अप्रैल 2014)