मानसून (Monsoon) ने अंडमान में दी दस्तक

रविवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून अंडमान सागर के अधिकांश क्षेत्रों और बंगाल की दक्षिण-पूर्वी खाड़ी के कुछ स्थानों पर दस्तक दे चुका है। 

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार अगले 48 घंटों के दौरान अंडमान सागर के शेष स्थानों, बंगाल की दक्षिणी खाड़ी के स्थानों, बंगाल की दक्षिणी खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम और पूर्वी मध्य के स्थानों पर मानसून के संतोषजनक रूप से आगे बढ़ने के लिए स्थितियाँ अनुकूल बनी हुई है। 

हालाँकि मौसम विभाग ने इस वर्ष मानसून के सामान्य से कमजोर रहने की संभावना जतायी है। इस बार मानसून 5 जून को केरल पहुँच सकता है। (शेयर मंथन, 19 मई 2014)