बजट (Budget) में महिलाओं के लिए खास

वित्त मंत्री अरुण जेटली (Arun Jaitley) ने बजट में महिलाओं के लिए खास ऐलान किये।

वित्त मंत्री ने "बेटी पढ़ाओ, बेटी बढ़ाओ" योजना की शुरुआत से इसमें बालिकाओं के कल्याण के लिए 100 करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित की। महिलाओं के सुरक्षा के लिए 150 करोड़ रुपेय की राशि आवंटित की गयी है। देश में महिलाओं की सुरक्षा के लिए संकट प्रबंधन केंद्र खोला जायेगा। इस केंद्र के लिए राशि निर्भया कोष से दी जायेगी। महिला बैंक को भी 100 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गयी है।

इसके साथ ही दृष्टिहीन लोगों के लिए देश भर में 15 नये ब्रेल प्रेस स्थापित किये जायेंगे। (शेयर मंथन, 10 जुलाई 2014)