जून 2014 में महँगाई दर पाँच महीने के निचले स्तर पर

सरकार ने आज जून महीने के महँगाई दर के आँकड़े पेश किये हैं।

जून 2014 में महँगाई दर घट कर 5.43% रही है। जो पिछले पाँच महीने के निचले स्तर पर है। मई 2014 में महँगाई दर 6.01% दर्ज की गयी थी। 

जून महीने में खाने-पीने के चीजों की महँगाई दर गिर कर 8.14% रही है। बीते महीने यह दर 9.50% थी।

आवश्यक (प्राइमरी) वस्तुओं की महँगाई दर 8.58% से घट कर 6.84% हो गयी है। हालाँकि, मैन्युफैक्चरिंग उत्पाद की महँगाई दर बढ़ कर  3.61% पर आ गयी है। मई 2014 में यह 3.55% दर्ज हुई थी।

जून 2014 में ईंधन समूह की महँगाई दर 10.53% से घट कर 9.04% पर रही है। (शेयर मंथन, 14 जुलाई 2014)