सितंबर में व्यापार घाटा (Trade Deficit) बढ़ कर 14.25 अरब डॉलर

सितंबर 2014 में व्यापार घाटा (Trade Deficit) में बढ़ोतरी हुई है।

इस दौरान देश का व्यापार घाटा बढ़ कर 14.25 अरब डॉलर रहा है, जबकि अगस्त महीने में देश को 10.84 अरब डॉलर का व्यापार घाटा हुआ था। तेल और सोने के आयात में बढ़ोतरी की वजह से देश के व्यापार घाटे में बढ़ोतरी हुई है।

इस दौरान सोने का आयात लगभग 450% बढ़ कर 3.75 अरब डॉलर रहा है, जबकि पिछली बार यह 2.04 अरब डॉलर रहा था। सितंबर 2014 में तेल का आयात 9.7% बढ़ कर 14.5 अरब डॉलर दर्ज हुआ।  

साल-दर-साल आधार पर मर्चेंडाइज का आयात लगभग 26% बढ़ कर 43.2 अरब डॉलर रहा है। वहीं निर्यात 2.73% बढ़ कर 28.9 अरब डॉलर है। 

विश्व व्यापार संगठन (WTO) ने साल 2014 के लिए वैश्विक व्यापार अनुमान में 1.6% की कटौती की है। डब्लूटीओ ने वैश्विक व्यापार अनुमान 4.7% से घटा कर 3.1% किया है। (शेयर मंथन, 15 अक्टूबर 2014)