कार की बिक्री 5.18% घटी, घरेलू यात्री वाहनों की बिक्री 2.68% बढ़ी : सियाम (SIAM)

सियाम के आँकड़ो के मुताबिक जून में घरेलू यात्री वाहनों की बिक्री 2.68% बढ़ कर 2,23,454 हो गयी है।

पिछले साल की समान अवधि में 2,17,620 घरेलू वहानों की बिक्री हुयी थी। हालँकि कार की बिक्री 5.18% की गिरावट आयी है और यह 1,54,237 हो गयी है। पिछले साल की समान अवधि में 1,62,655 कार की बिक्री हुयी थी। वहीं मोटरसाइकिल की बिक्री पिछले साल के 8,77,690 यूनिट के मुकाबले 7.52% बढ़ कर 9,43,680 हो गयी है। दोपहिया वाहनों की बिक्री भी 12.26% बढ़ कर 14,68,035 हो गयी है। व्यावसायिक वाहनों की बिक्री भी 5.63% बढ़ कर 56,032 यूनिट हो गयी है। (शेयर मंथन,11 जुलाई 2016)