जियोपॉलिटिकल तनाव के बावजूद सोना और चाँदी के भाव कमजोर क्यों है?

वैश्विक अनिश्चितता और जियोपॉलिटिकल घटनाक्रम के बीच सोने और चाँदी की चाल को लेकर निवेशकों में काफी कन्फ्यूजन बना हुआ है।

मौजूदा स्थिति में साफ संकेत यह है कि जब तक सोना 5000 के स्तर के ऊपर मजबूती से क्लोज नहीं देता, तब तक इसमें किसी बड़ी तेजी की उम्मीद करना जल्दबाजी होगी। फिलहाल सोना लगभग 4750 के आसपास ट्रेड कर रहा है और इसका प्रमुख रेंज 4100 से 5000 के बीच माना जा रहा है। इस दायरे में ही आगे भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, यानी निवेशकों को इसे एक वोलैटाइल रेंज के रूप में समझकर रणनीति बनानी होगी।

दिलचस्प बात यह है कि मौजूदा युद्ध जैसे हालात के बावजूद सोने को वह पारंपरिक “सेफ हेवन” वाला प्रीमियम नहीं मिल पाया है, जो आमतौर पर ऐसी परिस्थितियों में देखने को मिलता है। उल्टा, संकेत यह मिल रहे हैं कि जब भी सोने में तेजी आती है, वहां बिकवाली हावी हो जाती है यानी “सेल ऑन राइज” का ट्रेंड फिलहाल जारी है। इसका मतलब यह है कि जब तक कोई बड़ा ट्रिगर नहीं आता, तब तक सोने में हर उछाल पर मुनाफावसूली देखने को मिल सकती है।

चाँदी की बात करें तो उसका भी परिदृश्य लगभग समान है। 83.5 का स्तर एक महत्वपूर्ण रेजिस्टेंस बना हुआ है और जब तक यह स्तर decisively पार नहीं होता, तब तक इसमें भी बड़ी तेजी की उम्मीद कम ही है। लेकिन जैसे ही सोना 5000 के ऊपर और चांदी 83.5 के ऊपर निकलते हैं, उसके बाद एक नई तेज चाल शुरू हो सकती है, जो ऑल टाइम हाई की दिशा में ले जा सकती है।

जहां तक इस संभावित ब्रेकआउट के ट्रिगर की बात है, वह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। यह किसी बड़े जियोपॉलिटिकल बदलाव, युद्ध के खत्म होने, या फिर वैश्विक आर्थिक नीतियों में बड़े बदलाव से आ सकता है। अभी के लिए बाजार डेटा यही संकेत दे रहा है कि जोखिम बना हुआ है और बिना कन्फर्मेशन के पॉजिटिव व्यू लेना सही नहीं होगा। मौजूदा समय में सोना और चांदी दोनों ही “रेंज-बाउंड और वोलैटाइल” फेज में हैं। निवेशकों को जल्दबाजी में बड़े दांव लगाने के बजाय इन तय स्तरों पर नजर रखते हुए सावधानी से ट्रेडिंग या निवेश करना चाहिए।

 



(शेयर मंथन, 14 अप्रैल 2026) (आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)