कच्चे तेल में मजबूती, सोना-चांदी में सपाट कामकाज

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में बढ़त के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है।

फिलहाल ब्रेंट क्रूड 0.4% की तेजी के साथ 66.9 डॉलर प्रति बैरल पर देखा गया है। नायमैक्स पर डब्ल्यूटीआई क्रूड तकरीबन 0.5% की मजबूती के साथ 56.7 डॉलर प्रति बैरल पर देखा गया है।
सोने और चांदी की चाल सुस्त नजर आ रही है। कॉमैक्स पर सोना सपाट होकर 1215.5 डॉलर के स्तर पर देखा गया है। चांदी भी सपाट होकर 14.3 डॉलर पर नजर आयी है। (शेयर मंथन, 16 नवंबर 2018)