
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 366 रुपये तक नीचे चला गया। हालाँकि अभी इसकी गिरावट में कमी आयी। बीएसई में सुबह 11:16 बजे कंपनी का शेयर 2.45 रुपये यानी 0.66% की कमजोरी के साथ 367.95 रुपये पर है।
कंपनी की वैश्विक स्तर पर वाहन बिक्री में नवंबर में तीखी गिरावट आयी है। नवंबर 2013 में कंपनी की बिक्री साल-दर-साल 19.9% गिर कर 81,957 रह गयी। इससे पहले नवंबर 2012 में इसने 1,02,337 वाहन बेचे थे। जगुआर लैंड रोवर (Jaguar Land Rover) की बिक्री में नवंबर में 15.31% की वृद्धि हुई और इसने 39,956 वाहन बेचे। पिछले साल नवंबर में इसने 34,649 वाहनों की बिक्री की थी। लेकिन बीते नवंबर में कंपनी की यात्री वाहन श्रेणी की बिक्री में 4.49% की कमी आयी और यह आँकड़ा 50,703 पर रहा। नवंबर 2012 में टाटा मोटर्स ने 53,089 यात्री वाहन बेचे थे। (शेयर मंथन, 16 दिसंबर 2013)