शेयर मंथन में खोजें

टाटा मोटर्स (Tata Motors) के शेयर टूटे

वैश्विक बिक्री में कमी की खबर के बाद से शेयर बाजार में टाटा मोटर्स (Tata Motors) के शेयर भाव में गिरावट का रुख है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 366 रुपये तक नीचे चला गया। हालाँकि अभी इसकी गिरावट में कमी आयी। बीएसई में सुबह 11:16 बजे कंपनी का शेयर 2.45 रुपये यानी 0.66% की कमजोरी के साथ 367.95 रुपये पर है।
कंपनी की वैश्विक स्तर पर वाहन बिक्री में नवंबर में तीखी गिरावट आयी है। नवंबर 2013 में कंपनी की बिक्री साल-दर-साल 19.9% गिर कर 81,957 रह गयी। इससे पहले नवंबर 2012 में इसने 1,02,337 वाहन बेचे थे। जगुआर लैंड रोवर (Jaguar Land Rover) की बिक्री में नवंबर में 15.31% की वृद्धि हुई और इसने 39,956 वाहन बेचे। पिछले साल नवंबर में इसने 34,649 वाहनों की बिक्री की थी। लेकिन बीते नवंबर में कंपनी की यात्री वाहन श्रेणी की बिक्री में 4.49% की कमी आयी और यह आँकड़ा 50,703 पर रहा। नवंबर 2012 में टाटा मोटर्स ने 53,089 यात्री वाहन बेचे थे। (शेयर मंथन, 16 दिसंबर 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख