शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस (Reliance) ने पेश किया सस्ता 4जी स्मार्टफोन

रिलायंस ने लाइफ के साथ मिलकर  2,999 रुपए में 4G स्मार्टफोन बाजार में उतारा है।

यह फोन आपको चार वर्जन लाइफ फ्लेम3, फ्लेम4, फ्लेम5 और फ्लेम6 के नाम से मिलेंगे। कंपनी का दावा है कि कि यह वोल्टी यानी वॉयस ओवर एलटीई तकनीक से लैस स्मार्टफोन है और इससे पहले किसी भी कंपनी ने इतना सस्ता वोल्टी स्मार्टफोन ऑफर नहीं किया। इन स्मार्टफोन में आपको एचडी क्वालिटी वॉयस और वीडियो कॉलिंग, वॉयस कॉल से वीडियो कॉल और वीडियो कॉल से वॉयस कॉल में मनमाफिक स्विचिंग, मल्टीपार्टी वीडियो और वॉयस कांफ्रेसिंग की सुविधा मिलेगी। इतना ही नहीं लाइफ ब्रांड के सभी स्मार्टफोन्स आपको फ्री जियो प्रीव्यू ऑफर के साथ मिलेंगे। यानी ग्राहक जियो की सभी सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। शेयर मंथन, 09 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख