शेयर मंथन में खोजें

आपके सवाल : जानकारों के जवाब

आपका सवाल चाहे शेयरों के बारे में हो, या म्यूचुअल फंड के बारे में, बीमा पॉलिसी पर कोई उलझन हो या कर (टैक्स) बचाने के लिए सलाह की जरूरत हो, आप किसी भी वित्तीय उलझन के लिए हमें अपने सवाल भेज सकते हैं। हम उस क्षेत्र के जानकार विशेषज्ञों से आपके लिए समुचित जवाब लाने की कोशिश करेंगे।

फँस गये हैं किसी शेयर में और भाव गिरता ही जा रहा है? या हो रहा है शानदार मुनाफा और समझ नहीं पा रहे कि बेच कर मुनाफा निकाल लें या अभी और इंतजार करें? किसी शेयर में चाहे आपने निवेश किया हो या सौदा, या फिर खरीदने की सोच रहे हों, तो बाजार के जानकारों से सलाह पाने के लिए अपना सवाल हमें भेज दें।
क्या म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए किसी अच्छे फंड की तलाश कर रहे हैं? या पहले से जिन फंडों में निवेश कर लिया है, उनमें निवेश बनाये रखने या बेचने की उलझन है? पोर्टफोलिओ ठीक बना है या नहीं, क्या इस बारे में कोई संशय है? चिंता न करें, अपना सवाल हमें भेज दें। 
सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपना सवाल व्हाट्सऐप्प के जरिये भेज दें। 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

विशेष