शेयर मंथन में खोजें

पेट्रोनेट एलएनजी (Petronet LNG) के शेयर पर राजेश शर्मा की सलाह

मेरे पास पेट्रोनेट एलएनजी (Petronet LNG) के 100 शेयर काफी समय से रखे हैं। इसमें भविष्य की उम्मीदें कैसी हैं और आपकी सलाह क्या है?
- सुरभि, वाराणसी

राजेश शर्मा की सलाह :

rajesh sharmaइसमें निवेश बनाये रखें। यदि दीर्घकालीन अवधि का नजरिया हो तो घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) गहरे नीचे 217 रुपये पर रखें। अल्पावधि के सौदों के लिए घाटा काटने का स्तर 228 रुपये पर रखें।

इसके चार्ट पर दिख रहा है कि यह 270-230 के दायरे के बीच मजबूती से जमने की कोशिश में है। इस दायरे से ऊपर निकलने पर यह 295 की ओर और नीचे फिसलने पर 200 रुपये की ओर बढ़ेगा। बुनियादी रूप से इसका उचित मूल्यांकन अभी 275-295 रुपये के दायरे में है। राजेश शर्मा, बाजार विश्लेषक (Rajesh Sharma, Market Analyst) 

(शेयर मंथन, 23 अप्रैल 2016)

जाने-माने विश्लेषकों से अपने प्रश्नों के जवाब पाने के लिए नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करें या sawal@sharemanthan.com पर अपने नाम, शहर, मोबाइल नंबर के साथ अपना सवाल भेजें:

आपके सवाल : जानकारों के जवाब

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख