शेयर मंथन में खोजें

करार के बाद स्पाइसजेट (Spicejet) के शेयर को लगे पंख

शेयर बाजार में स्पाइसजेट (Spicejet) के शेयर में आज मजबूती दिख रही है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज सुबह 10.46 बजे यह 8.92% की तेजी के साथ 17.10 रुपये पर है। हालाँकि आज के कारोबार में इससे पहले यह ऊपर की ओर 17.60 रुपये तक चला गया था। 
शेयर में औसत से अधिक कामकाज देखने को मिल रहा है। दो हफ्तों के औसत 17.82 लाख के मुकाबले अब तक इसके 56.84 लाख शेयरों का आदान-प्रदान हो चुका है। 
स्पाइसजेट ने आज सुबह बीएसई को दी गयी विज्ञप्ति में बताया है कि इसने सिंगापुर के सबसे बड़े बजट-एयरलाइन टाइगरएयर के साथ तीन सालों के लिए एक समझौता किया है। यह समझौता दोनों कंपनियों के उड़ानों के बीच बेहतर संयोजकता (कनेक्टिविटी) के लिए किया गया है। (शेयर मंथन, 16 दिसंबर 2013)  

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख