चुनाव बहुत महत्वपूर्ण रहेंगे बाजार के लिए

विनय गुप्‍ता

निदेशक, ट्रस्‍टलाइन सिक्योरिटीज

भारतीय बाजार को लेकर हमारा नजरिया अगले एक साल के लिए सकारात्‍मक बना हुआ है। पर इस दौरान बाजार के लिए देश में होने वाले चुनाव बहुत महत्वपूर्ण रहेंगे। राज्यों के आगामी विधान सभा चुनावों पर खास नजर रहेगी। इनका बाजार की दिशा पर हल्का सकारात्मक असर हो सकता है। अगले छह महीनों में वैश्विक कारकों को देखें तो अमेरिका में ब्‍याज दरों की स्थिति‍ भारतीय बाजार पर महत्वपूर्ण असर डाल सकती है।

अगले एक साल की अवधि में भारतीय बाजार का प्रदर्शन वैश्‍विक बाजारों के मुकाबले बेहतर रहने का अनुमान है। सेंसेक्स छह महीने में 67,000 और निफ्टी 20,000 के आस-पास रह सकता है। एक साल में सेंसेक्स 70,000 और निफ्टी 21,000 के स्‍तर तक पहुँचने की आशा है।

(शेयर मंथन, 10 जुलाई 2023)