Genus Power Infrastructures Ltd Share Latest News: पिछले शिखर को छूने की उम्मीद, स्टॉक में बढ़ रही गर्मी

निनाद : जीनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर्स पर आपका क्या नजरिया है? मैंने इसके शेयर 278 रुपये के भाव पर खरीदे हैं। इसमें बने रहें या निकल जायें और स्टॉक तकनीकी तौर से कैसा है?

Expert Shomesh Kumar: स्टॉक पर नजरिया सकारात्मक है और इसमें तेजी आनी चाहिए। लेकिन इसमें गर्मी बढ़ रही है। इस स्टॉक में हायर लो का स्ट्रक्चर है और गति भी बनी हुई है। कुल मिलाकर इसके सभी संकेत सकारात्मक हैं, लेकिन इसमें खिंचाव आ रहा है। लिहाजा इसमें हल्के-फुल्के थ्रोबैक से घबराना नहीं चाहिए। अगर आपका नजरिया बहुत छोटे समय का है, तो 248-250 रुपये के दायरे पर नजर रखनी चाहिए और इसके नीचे जाते ही, जोखिम समेटने के लिए कदम उठाना चाहिए। अभी इसमें इतनी क्षमता है कि ये अपने पिछले शिखर को एक बार फिर छू सकता है।

(शेयर मंथन, 23 अप्रैल 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)