नयी ऊँचाइयाँ छुएगा भारतीय बाजार

शर्मिला जोशी

निवेश सलाहकार, चेशायर

भारतीय बाजार आने वाले समय में नयी ऊँचाइयाँ छू सकता है। एक साल की अवधि में सेंसेक्‍स जहाँ 68000 पहुँच सकता है, वहीं निफ्टी 21500 के स्‍तर तक जा सकता है। अगले 12 महीनों में वैश्विक बाजारों के मुकाबले भारतीय बाजारों का प्रदर्शन उम्मीद से बेहतर रहने का अनुमान है।

महँगाई और ब्याज दरों की स्थिति अगले छह महीने में भारतीय बाजार के लिए अहम हो सकते हैं। रिजर्व बैंक अगली दो तिमाहियों तक ब्याज दरें स्थिर रख सकता है। राज्यों के विधान सभा चुनावों का बाजार के लिए बहुत कम महत्व रहेगा।

सेंसेक्‍स अगले छह महीने में 67,000 और निफ्टी 21,000 के स्‍तर के आस-पास होंगे। एक साल की अवधि में सेंसेक्‍स जहाँ 68,000 पर पहुँच सकता है, वहीं निफ्टी 21,500 के स्‍तर तक जा सकता है।

(शेयर मंथन, 08 जुलाई 2023)